सहारनपुर, फरवरी 8 -- बडगांव। गांव कुत्बा माजरा में रंजिश के चलते बाइक सवारों ने युवक पर हमलावर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो हमलावरों पर लूट व जानलेवा हमला करने आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है। गांव मिर्जापुर निवासी राजू सुनार का बेटा हर्ष रविवार शाम कुत्बा माजरा में कंगन देना आया था। आरोप के कुत्बामाजरा के समीप दो बाइक सवारों ने हर्ष पर हमला कर लूट करने का प्रयास किया। हमले में युवक घायल हो गया। ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर गांव मिर्जापुर निवासी दो भाईयों के खिलाफ लूट व जानलेवा हमले के आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि पीड़ित की पांच दिन पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह का कहना है कि युवक के साथ मारपीट का म...