बागपत, जनवरी 5 -- बड़ौत। वाजिदपुर गांव में रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ वार एक युवक को गंभीर रूप से घायल किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। वाजिदपुर गांव के रहने वाले सोमदत्त ने बताया कि वह अपने घर से घरेलू गैस का सिलेंडर लेकर उसे रिफिल कराने गैस गोदाम पर जा रहा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक चाकू लेकर खड़ा था। उक्त युवक ने गाली-गलौच करते उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसके सिर, कंधे, कान व पसलियों पर चाकू के घाव हो गए। उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में उसके तेहरे भाई पर भी चाकू से हमला कर चुका है। पीड़ित ने आरोपी परीक्षित उर्फ गोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.