हरदोई, जनवरी 12 -- मल्लावां। पूर्व रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद सातवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका परिषद मल्लावां के सभासद समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी करण पटेल ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका चचेरा भाई सौरभ उर्फ पुन्नी 4 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते ग्राम बरहुआ निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुपम सिंह, कुलदीप, एक अज्ञात व्यक्ति तथा भगवंत नगर निवासी रज्जाक वहां पहुंचे और सौरभ को जबरन पकड़कर गोवर्धनपुर निवासी आयुष्मान पटेल उर्फ पारस के घर ले गए। आरोप है कि वहां विनीत कुमार उर्फ विक्की सभासद, मुकेश और बंदना पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.