गोरखपुर, मार्च 25 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम केवटली में सोमवार की दोपहर रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि चाकू के हमले से द्वारिका प्रसाद (14) पुत्र रविन्द्र प्रसाद घायल हो गए। जिसमें पीठ, पैर के अलावा उसके बाएं हथेली पर चोट आई है। पिता रविंद्र प्रसाद ने तीन नामजद व आठ अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा केवटली से सटे पगरा अहिरौली (कुशीनगर) निवासी कुछ युवक अक्सर केवटली गांव में गांजा पीने के लिए आते हैं। नशे की हालत में आये दिन गांव के लोगों से गाली गलौज, झगड़ा और बेवजह मारपीट करते रहते हैं। रविवार की शाम गांव में गांजा पीकर कुछ लोगों से गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने दौड़ा लिया था। इसी को लेकर सोमवार को आए युवकों ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.