रुडकी, मई 26 -- मारपीट कर हाथ पैर की हड्डी तोड़ने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीतपुर निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के अनिल का परिवार उनसे रंजिश रखता है। 14 मई की शाम मनीष के चाचा आनंद मंदिर में गए थे। आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद अनिल, उसकी पत्नी सरिता और बेटे आर्यन और आयुष लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे। उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में आनंद के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.