बलिया, मार्च 15 -- गड़वार (बलिया), संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक व अवैध तमंचा से फायर कर दिया। इस घटना में दो चचेरे भाई गोली लगने से घायल हो गये। दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने एक को वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक घायल की तहरीर पर छह पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इलाके के बुढ़ऊ गांव में शुक्रवार को होली मनाया जा रहा था। दोपहर बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक पक्ष की ओर से चलायी गयी गोली से दूसरे पक्ष के 55 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ गुड्डु पुत्र विरेंद्र सिंह तथा उनका चचेरा भाई 42 वर्षीय कमलेश सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह घाय...