प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- उदयपुर। इलाके के शिववंश का पुरवा (खानीपुर) निवासी फूलकुमारी सिंह पत्नी राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो फरवरी को दोपहर 12 बजे उसका पुत्र अजय सिंह घर पर मौजूद था। रंजिश को लेकर गांव के अजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह व इनके एक रिश्तेदार पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी मारा पीटा। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.