गोरखपुर, मई 19 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के विशुनपुर गांव में मां-बेटी को रंजिश में मनबढ़ परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पुलिस गणेश, बेचनी व कुंती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की शांति देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के गणेश, बेचनी व कुंती ने रात करीब साढ़े आठ बजे रंजिश को लेकर गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। जिससे मेरे सिर में गंभीर चोट आई हैं। मेरी बेटी को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.