उरई, फरवरी 24 -- जालौन। रंजिश के चलते महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। मोहल्ला शाहगंज निवासी रद्दो ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला तोपखाना निवासी इश्तियाक उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते आए दिन झगड़ा करता रहता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह इश्तियाक उसके यहां आया और गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आए तो धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...