गोरखपुर, सितम्बर 8 -- पीपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने मां बेटे को को मारपीट कर हलूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट गालीगलौज धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव निवासिनी मीरा देवी पत्नी कपिल देव शर्मा ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश में मुझे तथा मेरे बेटे विशाल को बगल के मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। जिसमें मेरे हाथ व बेटे के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने गिरधारी शर्मा उर्फ खददी, रितेश शर्मा, लक्ष्मी, शांति, रेशमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.