लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई में रंजिश को लेकर एक युवक पर पड़ोसी ने हमला कर दिया। उसकी बहन बचाने पहुंची तो आरोपी व उसके परिवार वालों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग के राजीव नगर घोसियाना निवासी सिद्धार्थ शर्मा के मुताबिक शनिवार को पड़ोस में रहने वाले युवक राजू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जब उसकी बहन बचाने पहुंची तो राजू व उसके परिवार वालों ने उसपर भी हमला कर दिया। जिससे बहन भी घायल हो गई। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.