फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। कचहरी से लौट रहे बाइक सवार युवक पर कार सवारों ने कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जिस पर पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बडवा निवासी वैभव मिश्रा ने बताया कि आठ दिसंबर को वह काम से खागा कचेहरी आया था, जहां अवनीश , अनुराग, और ब्रजेश ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह जान बचाकर कोर्ट परिसर में शरण ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाल दिया, लेकिन जब वह अपने साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था, तो आरोपियों ने रास्ते में अपनी कार से पीछा किया और जान से मारने की नियत से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लो...