लखनऊ, फरवरी 2 -- माल, संवाददाता। नारायनपुर गांव में रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बांके से हमला कर दिया। घटना को देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने माल थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल संदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के राजेन्द्र गौतम, रंजीत यादव अपने दो साथियों संग पहले से घात लगाए बैठे थे। वह किसी काम से जा रहा था। तभी पीछे से आए राजेंद्र और उसके साथियों ने संदीप पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी उसे लाठी-डंडों से मारने लगे। यह देखकर ग्रामीण संदीप को बचाने के लिए दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट की सूचना पर माल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.