लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर दबंगों ने फल दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने उसकी जेब से रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में गया। जहां पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मूलरूप से ग्राम दिपवल, औरास उन्नाव निवासी बब्लू प्रसाद गंगाखेड़ा चौराहे पर फलों की दुकान लगाता है। वह परिवार के साथ कृष्णा नगर में रहता है। बब्लू ने बताया कि वह 2026 में अपने पैतृक गांव से प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहा है। पूर्व में वह बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुका है। जिसमें उसे काफी अच्छे वोट मिले थे। प्रधानी चुनाव को लेकर गांव के बब्लू उर्फ बलवीर, छोटू और चुन्नू सिंह उससे रंजिश मानते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.