बाराबंकी, दिसम्बर 16 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी शत्रोहन ने थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव के बाहर नहर पटरी पर लगे उसके पुआल के ढेर को विरोधी प्रीतम ने आग लगा दी। पीड़ित विरोध जताते आरोपी के दरवाजे पर गया तो शत्रोहन, अरुण व विनोद आदि ने उसे मारा पीटा व जाति सूचक शब्द कहे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को भी पीटा गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...