सीतापुर, फरवरी 5 -- केसरीगंज। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के पसुरा बेलवा गांव में रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी संजय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता श्रीधर मंगलवार देर शाम पौत्र को खिलाते हुए घर की तरफ आ रहे थे। तभी रंजिश को लेकर गांव निवासी लंकेश उर्फ उपेंद्र ने अपने घर के पास गालियां देते हुए रॉड से हमला कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। हमले में श्रीधर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना में आरोपी के पिता, मां भी शामिल थे। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि संजय की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...