मेरठ, दिसम्बर 9 -- परीक्षितगढ़ के गांव राजपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर हमला और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित ओमवीर परिजनों के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पुलिस पर तीन आरोपियों के नाम मुकदमे से निकालने का आरोप लगाया। ओमवीर ने बताया एक महीने पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। छह दिसंबर की रात दबंगों ने घर हमला कर दिया। आरोप है हमलावरों ने पहले घर के बाहर लगे खंभे की लाइट बंद की और अंधेरे का फायदा उठाकर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन मारपीट में प्रेमचंद, भूपेंद्र और ओमवीर घायल हो गए। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद परीक्षितगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पक्ष का कहना है घटना में शामिल आरोपी अभिषेक और मिथुन को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन अन्य तीन आरोपी अंकित, सौरभ औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.