प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- अंतू। थाना क्षेत्र के रामगढ़ी निवासी जबरून निशा की पड़ोसी से काफी दिनों से रंजिश चल रही है। तीन फरवरी को जबरूल निशा के दोनों बेटे मो. इश्तियाक और मो. इम्तियाज मस्जिद में गए थे। आरोप है इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद पड़ोसी रोशन, आर्यन और तारिक खान ने दोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी मां की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...