फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- कंपिल, संवाददाता रंजिश में दो पक्ष आमने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लोहिया रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर निवासी सूरजभान ने बताया कि दो दिन पहले संजीव का गांव के ही संजय से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर रविवार देर शाम दोनों पक्षों से दर्जन भर से अधिक लोग आमने सामने हो गए जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें प्रथम पक्ष से संजीव , सूरजभान , अर्जुन व नीरज व द्वितीय पक्ष से अजय , विजय घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। हालत गंभीर होने पर सभी को लोहिया रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। एसओ थाना नितिन चौधरी ने बताया कि तहरीर नहीं मिल...