प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। रंजिश में दो पक्षों में बुधवार सुबह जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी के हमले में दोनों पक्ष की तरफ से चार लोग घायल हो गए। कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव निवासी हरि तिवारी व राम केवल तिवारी के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। हरि का आरोप है कि घर में शादी को लेकर तैयारी चल रही थी। बेटी शुभी बगल के लोगों को बुलाने के लिए गई थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष के राम केवल तिवारी के परिवार के लोग कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से जयंती प्रसाद तिवारी, शुभी तिवारी व दूसरे पक्ष से सुमित संदीप तिवारी घायल हो गए। जिसमें एक पक्ष के शुभी व जयंती प्रसाद व संदीप की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में चौकी...