फरीदाबाद, जनवरी 13 -- पलवल, संवाददाता। उटावड़ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उटावड़ थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आठ नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत के अनुसार, उटावड़ गांव के इदरीश ने अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी बाइक से किसी काम के लिए जा रहा था। गांव में सफी दूधिया की दुकान के पास पहले से मौजूद आठ-दस लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी, डंडे और फरसे जैसे हथियार थे। जब झगड़े की सूचना इदरीश के परिजनों को मिली, तो वे मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान, वहां करीब 40-50 अन्य लोग भी आ गए और इदरीश के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.