फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- अरांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रंजिश के चलते दबंगों ने बालू-गिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारने के बाद युवक पर फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। जानकारी पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ सिरसागंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को भर्ती कराते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भरौल निवासी 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र मनोज कुमार पक्ष और दिनेश कुमार पुत्र सार्यंत पक्ष से विवाद चला रहा है। अभिषेक और दिनेश की बगल-बगल में बिल्डिंग मेटेरियल की दुकानें हैं। अभिषेक मंगलवार सुबह नौ बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू-गिट्टी लेकर अपने ताऊ बृजेश उर्फ गुड्डू के मकान पर जा रहा था। उसी दौरान दिनेश के छोटे भाई प्रवीन ने अपने ट्रैक्ट...