अमरोहा, फरवरी 22 -- रंजिश में बदला लेने के लिए दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपियों ने दोनों की जमकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर की है। यहां रहने वाले मोहम्मद शाहिद पेशे से किसान हैं, शुक्रवार दोपहर वह अपने घर के आगे बैठे हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के रहने सगे भाई आजिम व आसिफ ने उमरी और उस्मान के साथ मिलकर हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटने लगे, सिर में गंभीर चोट लगने से मोहम्मद शाहिद गंभीर घायल हो गए। आरोपियों ने शोर सुनकर बचाव में आई पत्नी शकीला की भी बेरहमी से पिटाई की और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.