मुरादाबाद, जनवरी 19 -- कटघर थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में दबंगों ने डिस्पोजल फैक्ट्री के संचालक को घेर कर पीट दिया। मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी एक जमीन के एग्रीमेंट को लेकर हुए लेनदेन को लेकर रंजिश मान रहे थे। थाना कटघर के पीतलनगरी निवासी अनमोल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इंद्रा कालोनी निवासी उसके मौसेरे भाई राजेश सिंह की कल्याणपुर में डिस्पोजल फैक्ट्री है। बीते साल फरवरी में जमीन की बिक्री को लेकर राकेश सिंह का धर्मेंद्र सिंह से एक एग्रीमेंट हुआ था, जो 13 जनवरी को खत्म हो गया। आरोप लगाया कि इसके बाजवूद धर्मेंद्र सिंह उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी को लेकर रंजिश मानता है। अनमोल के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे उसका मौसेरा भाई राकेश फैक्ट्री से घर लौट रहा था।...