बलरामपुर, फरवरी 14 -- बलरामपुर। उतरौला क्षेत्र के ग्राम जलालपुरवा बनगवा निवासी तजमेरुननिशां ने सात फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पति जाहिद अली शाह तीन फरवरी की रात करीब 7:30 बजे गांव के पास पीरनगर चौराहा गए थे। वहीं पर महदेइया मोड़ नई बस्ती बनगवा निवासी शालू, गुड्डू व नूर मोहम्मद ने पुरानी रंजिश में पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...