गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- मुरादनगर, संवाददाता। सीकरी खुर्द गांव के पास 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र पर पुरानी रंजिश में हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल छात्र के पिता ने एक जिला पंचायत सदस्य के पुत्र और उसके 10 साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। गांव कलछीना निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि उसका पुत्र रेहान कक्षा बारहवीं का छात्र है। लगभग 10 दिन पूर्व एक जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने उनके पुत्र के साथ अभद्रता की थी। जिला पंचायत सदस्य ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था। आरोप है कि सोमवार को रेहान 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने मोदीनगर आ रहा था। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने अपने आठ से दस साथियों के साथ मिलकर रेहान को गांव सीकरी खुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.