नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फ्लाईओवर लूप के नीचे डीडीए पार्क के पास मंगलवार देर रात 33 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है, जो बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क का रहने वाला था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में वसीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बुधवार को दो भाइयों 26 वर्षीय शाकिर और 22 वर्षीय इस्लाम उर्फ बॉर्डर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बुलंद मस्जिद इलाके के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक वसीम से उनका पुर...