बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में रंजिश के चलते दबंगों ने एक घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति, उसके पुत्र और दूसरे पुत्र की पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। हमले में बुजुर्ग के बेटे की आंख में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव बहलीमपुरा निवासी पीड़ित रविंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी की शाम उनके पिता राजपाल सिंह घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के ही प्रेमवीर पुत्र गजेंद्र वहां आए और रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया, तो प्रेमवीर के साथ प्रवेश और गजेंद्र के साथ उनके परिवार की दो अन्य महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। आरोप है कि हमलावरों ने घर के भीतर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.