मुरादाबाद, फरवरी 22 -- भगतपुर थाना क्षेत्र में 15 दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में दबंग पिता-पुत्र ने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहे किसान को घेरकर पीट दिया। आरोप है कि जान से मारने की नियत से फायर भी किया, जिसमें किसान बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना भगतपुर के गांव भदगावां निवासी जयप्रकाश खेतीबाड़ी के साथ ही पशुपालन करते हैं। जयप्रकाश के अनुसार 15 दिन पूर्व वह उत्तराखंड के काशुपीर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज से ट्रैक्टर ट्रॉली में मटर का छिलका लेने गए थे। उसी दिन गांव का फैज भी अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गया था। वहां दोनों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे-पीछे लगाने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय वहां मौजूद लोगों ने समझाबुझा कर शांत करा दिया था। तभी...