संभल, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र के मई हुसैनपुर खाम गांव में रंजिश के चलते किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता हेमवती (17) सोमवार दोपहर खेत में खड़ी थी, तभी गांव के ही विजयपाल, जितेंद्र और जितेंद्र की पत्नी संजीवनी वहां पहुंचे और रंजिशन उसे अपशब्द कहने लगे। जब हेमवती ने विरोध किया, तो तीनों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट से घायल हेमवती के पिता प्रेमपाल सिंह ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने विजयपाल, जितेंद्र और संजीवनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.