कन्नौज, दिसम्बर 15 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसकरन पुरवा में रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। असकरनपुरवा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र कुवर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि शनिवार की शाम वह सरायमीरा से अपने घर जा रहा था। तभी गांव के निकट पहुंचते ही गांव के ही गिरजेश पुत्र वीरेन्द्र सिंह,आकाश,विकाश पुत्र राजेश, अरमान पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने उसे घेर लिया और रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...