देवरिया, मार्च 17 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। होली की रंजिश को लेकर बाजार करने गए युवकों को मनबढ़ों ने घेरकर पिटाई कर दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। उनका इलाज सीएचसी तरकुलवा में चल रहा है। नरायनपुर गांव के कुछ युवक होली के दिन बाइक से महुआपाटन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बाइक तेज चलाने को लेकर चिउटहा गांव में कुछ युवकों ने उन्हें टोक दिया था। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से कुछ कहासुनी हो गई। रविवार को चिउटहा गांव के कुंदन सिंह, नीप्पू सिंह व एक अन्य युवक रायनपुर बाजार करने गए थे। कि उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने तीनों की पिटाई कर दी, जिससे युवकों के सिर में गंभीर चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.