हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा के गांव शहजादपुर में रंजिश के चलते फायरिंग का मामला शुक्रवार को सामने आया है। सोशल मीडिया पर फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अब आरोपियों को चिन्हित कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहजादपुर निवासी विकास दुबे ने चंदपा कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे गणेश सिटी, गिजरौली में नवीन उर्फ बिल्लू, अर्पित और शंभू ने उनके भाई अन्नू दुबे के साथ मारपीट की थी। मारपीट के पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। विकास ने बताया कि 12 फरवरी को नामजदों ने गाली गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। ...