रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। रंजिश के चलते दबंगों ने ट्रैक्टर से घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव रवाना लाल निवासी निरपाल सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीते शुक्रवार की देर रात वह अपने बेटे बलराज सिंह और भतीजे जसवंत सिंह के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे कमलजीत सिंह, मंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और पलविन्दर सिंह ने उन्हें घेर लिया। चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान तीनों पीड़ित घायल हो गए। थानाध्यक्ष पंकज पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.