कन्नौज, मार्च 19 -- कन्नौज, संवाददाता। शहर क्षेत्र के अंतर्गत पाल चौराहे पर सोमवार की देर शाम रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पीड़ित ने सात नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर सरवन निवासी जिलेदार पुत्र युसूफ खान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की देर शाम 8:00 बजे उसका भतीजा राशिद पुत्र समीम खान चाय पीने के लिए पाल चौराहा पर गया था। जहां टिंकू पाल पुत्र अमर सिंह अपने साथियों के साथ अपनी दुकान पर पहले से मौजूद था। रशीद को देखते ही टिंकू पाल ने उसे घेर लिया और रंजिश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.