मेरठ, फरवरी 4 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर में रंजिश को लेकर किसान पर घर में घुसकर हमला कर दिया। बीच बचाव को आए युवक भी घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अमानुल्लापुर गांव निवासी मोहित पुत्र ओमवीर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व गांव निवासी मांगे राम का मकान खरीदा था। मकान को लेकर उसका पड़ोसी अमित पुत्र ऋषिपाल उससे रंजिश रखने लगा। सोमवार को आरोपी ने अपने भाई सुमित व पिता ऋषिपाल पुत्र नानक के साथ उसके घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आए सोनू पुत्र कृष्णपाल के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते...