नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सीमापुरी के दिलशाद गार्डन इलाके में पोती की शादी में बुलाए गए दो देवरों और उनके बेटे ने पुरानी रंजिश के चलते महिला के बेटे और बहू पर हमला कर दिया। आरोपियों ने शादी समारोह के दौरान रात करीब 11:30 बजे समुदायिक भवन के गेट पर महिला शीला देवी, उनके बेटे ललित और बहू प्रतिमा को रोककर जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने सात फरवरी को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो देवर राम मनोरथ गुप्ता और ओमकार नाथ गुप्ता, तथा उनके बेटे अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय शीला देवी अपने पति लालजी गुप्ता, बेटे और बहू के साथ प्रतापगढ़, यूपी में रहती हैं। शादी के दौरान दोनों देवरों के साथ ओमकार का बेटा भी मौजूद था। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.