रामपुर, फरवरी 21 -- केमरी थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश के चलते राइस मिल स्वामी पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से राइस मिल स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। वहीं, गोली से घायल हुए राइस मिल स्वामी को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर,पीड़ित के परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। केमरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी नियाज अहमद ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि गुरुवार को वह अपने सांडू राइस मिल स्वामी रियाजुद्दीन के साथ बाइक पर सवार होकर खेत पर गए थे। जैसे ही दोनों बाइक से उतरे तो पड़ोसी खेत स्वामी इंद्रजीत सिंह ने गाली-गलौच शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.