रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रंजिश के चलते एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक राइस मिल के मुनीम पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम भैरोकलां थाना माधोटांडा पीलीभीत निवासी मोहित पुत्र सतीश चन्द्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किच्छा रोड स्थित अंजनी राइस मिल में मुनीम हैं। राइस मिल में भदईपुरा निवासी राजू नाम का व्यक्ति ड्राइवर था। बताया कि मिल से सामान और अनाज चोरी करने की शिकायत पर मिल मालिकों ने उसे नौकरी से हटा दिया था। आरोप है कि इस बात को लेकर राजू और उसका बेटा अमित उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि 22 अप्रैल की शाम अमित अपने तीन साथियों के साथ मिल के अंदर घुस आया। आरोप है कि इसके बाद उनसे गाली-गलौज कर जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.