रुडकी, नवम्बर 21 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव मोहसिन का कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही दूसरे पक्ष के युवक उससे रंजिश रखते हैं। दोनों पक्षों के बीच कई बार आपस में कहासुनी हो चुकी है। गुरुवार की देर शाम को युवक गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गया था। वापस आते वक्त रास्ते में उसे दूसरे पक्ष के युवक मिल गए। युवकों ने उस पर कुछ टिप्पणी कर दी। उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर उस पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...