अमरोहा, फरवरी 9 -- थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव सिलारा निवासी किसान के घर में रविवार रात रंजिश के चलते आग लगा दी गई। किसान के पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई जबकि, घर में सो रहे बच्चों को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर अफरातफरी मची रही। थाने में तहरीर दी गई है। गांव निवासी किसान पूरन सिंह का कहना है कि रविवार देर शाम वह गन्ना डालने के लिए चीनी मिल पर गया हुआ था। पत्नी व बच्चे घर में सोए हुए थे जबकि, पशु एक कोने में बंधे हुए थे। आरोप के मुताबिक रात करीब 8:00 बजे परिवार के एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते उसके घर में आग लगा दी। आग लगते ही गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पूरन सिंह के बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। जब तक आग पर काबू पाया गया, भैंस समेत पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई। घरेलू सामान भी जल गया। आग से करीब छह लाख रुपये का नुकसा...