बुलंदशहर, जुलाई 3 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जाहिदपुर कला गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक से मारपीट कर दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। गांव जाहिदपुर कला निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह घर पर बैठा था। इसी दौरान करीब छह लोगों ने घर आकर उससे अभद्रता की। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उससे मारपीट की। शोर मचाने पर लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने मारपीट में घायल उमेश कुमार को नगर के जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोट: मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामला रंजिशन है। -राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.