चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के रेरूवा गांव के मजरा देवानी निवासी 60 वर्षीय शिवनाथ शुक्ला मंगलवार की दोपहर सरकारी राशन की दुकान में अंगूठा लगाकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में उसके बड़े भाई भोलानाथ शुक्ला व भतीजे वीरेन्द्र शुक्ला ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे शिवनाथ को गंभीर चोटें आई। हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घायल को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...