बदायूं, नवम्बर 20 -- बदायूं। न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली के आदेश पर वजीरगंज थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सोने की चेन छीनने, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने घटना के बाद थाना व एसएसपी को तहरीर दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद आदेश जारी हुआ। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल बिसौली कोतवाली के करखेडी गांव के रहने वाले गजेन्द्रपाल सिंह पुत्र सियाराम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 अक्तूबर को सुबह वह अपने खेत ग्राम बगरैन थाना वजीरगंज में लाहटा की फसल देखने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे मुंशीराम पुत्र बलवंत, वेदप्रकाश पुत्र थान सिंह, कमलेश पत्नी मुंशीराम और मुंशीराम का लड़का निवासीगण गांव व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.