फिरोजाबाद, जून 13 -- फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में रंजिशवश दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसमें कई महिलाएं भी शामिल है। गांव बरकतपुर में गुरुवार को दो पक्षो मे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद उन लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगो को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं माने। इस पर पुलिस ने दोनो पक्षो के 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें 12 पुरुष एवं आठ महिलाएं शामिल है। पुलिस ने उनको बरकतपुर मे ईट के भट्टे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये सभी पुरूष व महिलाओ के विरूद्ध धारा 170,126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.