देहरादून, फरवरी 17 -- लक्सर। सुल्तानपुर के आमिर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी गुलशेर का परिवार उनसे रंजिश रखता है। सोमवार देर शाम आमिर जैसे ही घर से निकला, गुलशेर और उसके भाइयों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बचाने आए पिता सगीर व दादा याकूब से भी उन्होंने मारपीट की। पुलिस गुलशेर और उसके भाई सोनू, यूनुस, शौकीन, मनव्वर, शकील और सनव्वर उर्फ मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...