बिजनौर, फरवरी 4 -- ग्राम उदुपुरा में दो पक्षों में भिड़ंत का मामला सामने आया है। गांव निवासी अभय कुमार पुत्र अवधेश कुमार ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया है संत रविदास जयंती के दौरान हुई शिकायत से बौखलाए कुछ असामाजिक तत्वों ने संगठित होकर उन पर हमला किया। आरोपियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा, बेल्टों से मारा और धारदार हथियारों से डराया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले बयान देकर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही झूठे एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...