प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्रके गंजरी रैयापुर गांव निवासी अजय प्रजापति 11 फरवरी की शाम अपने घर पर बैठा था। आरोप है कि तभी रंजिशन पड़ोसी बाबूलाल ने अपने साथियों संग उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। पीड़ित अजय प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने रोहित प्रजापति, मोहित प्रजापति, विकास प्रजापति, नीरज प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बाद में छोटेलाल, विकास, नीरज, मोहित, अमरेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.