प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा नारायणपुर गांव निवासी अब्दुल बारी के 42 वर्षीय बेटे मो. श्वाले को रंजिशन गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची, घायल का सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित मो.श्वाले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...