प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे माता दीन का पुरवा बिसहिया गांव निवासी हरिबंश की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता पटेल को गांव के ही कुछ लोग पीटने लगे। मां को बचाने दौड़े उसके 20 वर्षीय बेटे गोलू पटेल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपितों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...